ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून में एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जहां पत्नी की कथित “किचकिच” से परेशान एक व्यक्ति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद चार दिनों तक पत्नी के शव को रजाई में छिपाकर रखा और उसी घर में अपनी 11 महीने की बच्ची की देखभाल करता रहा।

मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला जंगल से जुड़ा है, जहां 11 मार्च को बालासुंदरी/शीतला माता मंदिर परिसर के पास एक प्लास्टिक के कट्टे में महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए मृतका की पहचान 32 वर्षीय रूपा के रूप में की और उसके पति रंजीत शर्मा (निवासी सहरसा, बिहार) को भाटोवाला, देहरादून से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की पहली पत्नी रूपा चार साल पहले किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। इसके बाद उसने दूसरी महिला से शादी कर ली। करीब एक माह पहले रूपा अपनी 11 माह की बच्ची के साथ वापस लौट आई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। दूसरी पत्नी को छोड़ने के दबाव और फोन पर बात करने को लेकर हुए झगड़े के दौरान आरोपी ने रूपा की गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी चार दिनों तक उसी घर में रहा, जहां एक कमरे में शव छिपा था और दूसरे कमरे में वह बच्ची की देखभाल करता रहा। बाद में दूसरी पत्नी के आने पर दोनों ने मिलकर शव को बोरे में पैक किया और बाइक से करीब 5 किलोमीटर दूर जंगल में फेंक दिया।

इस मामले की जांच में पुलिस ने 2500 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 5000 लोगों से पूछताछ की। आखिरकार एक मजदूर की पत्नी के अचानक गायब होने की सूचना मिलने पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक की गला घोंटकर हत्या, दामाद हिरासत में

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.