ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में स्कूटी सवार नाबालिगों ने व्यापारी युवक को मारी टक्कर,  व्यापारी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला

नैनीताल। बुधवार की शाम हादसों से भरी रही, जहां अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार और लापरवाही ने शहर में लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

मल्लीताल स्थित पालिका बाजार में कैंडल की दुकान लगाने वाले गिरीश चंद्र तिवाड़ी दुकान बंद कर अपने हंस निवास घर जा रहे थे। जगदीश मोहन चौराहे के पास रॉयल होटल की ओर से आ रहे तीन नाबालिग स्कूटी सवारों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गिरीश चंद्र का पैर बुरी तरह टूट गया। उन्हें तुरंत बी.डी. पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

एक अन्य घटना में तल्लीताल निवासी पार्थ साह अपने साथी के साथ स्कूटी से हनुमानगढ़ी मंदिर की ओर जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे एक बोलेरो (संख्या यूपी 34 बीआर 5169) ने बैक करते समय उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे पार्थ घायल हो गए। उनका इलाज भी बी.डी. पांडे अस्पताल में कराया गया।

वहीं, जू रोड निवासी 22 वर्षीय अनस की स्कूटी मॉल रोड पर फिसल गई। तेज रफ्तार के कारण हुए इस हादसे में उसे हल्की चोटें आईं। अनस ने अस्पताल में किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।

मंगलवार शाम डी.एस.बी. कॉलेज की छात्रा नमीरा को लेकर जा रहा टैक्सी बाइक सवार मार्शल कॉटेज के पास फिसल गया, जिससे नमीरा के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उसका भी अस्पताल में उपचार कराया गया।

इसके अलावा 19 मार्च को कुर्मांचल बैंक के पास भाजपा मंडलाध्यक्ष नितिन कार्की को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी नाक और गाल की हड्डी टूट गई थी।

लगातार बढ़ रहे हादसों से नैनीताल, हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों में भय का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस, आरटीओ और जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि तेज रफ्तार और लापरवाही पर अंकुश लगाकर ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.