ब्रेकिंग न्यूज़

बागेश्वर। जिले में घरेलू गैस की किल्लत का असर अब छात्रावासों में रह रहे छात्रों पर भी साफ दिखाई देने लगा है।

बीडी पांडेय कैंपस स्थित जगजीवन राम दास छात्रावास में रह रहे छात्रों को पिछले कई हफ्तों से गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके सामने भोजन की समस्या गंभीर होती जा रही है।

गैस संकट से परेशान छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के जल्द समाधान की मांग की।

छात्रों का कहना है कि वे लंबे समय से छात्रावास में रह रहे हैं और पहले उन्हें नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध हो जाता था, लेकिन पिछले कुछ सप्ताह से स्थिति बिगड़ गई है। वर्तमान में केवल उन्हीं लोगों को गैस दी जा रही है, जिनके पास गैस बुक (रजिस्ट्रेशन) है, जबकि छात्रावास के कई छात्रों के पास व्यक्तिगत गैस कनेक्शन या बुक नहीं है।

छात्रों ने बताया कि गैस नहीं मिलने से उनके सामने रोजमर्रा का भोजन तैयार करना मुश्किल हो गया है। कई बार उन्हें बाहर से महंगा भोजन खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।

छात्रों ने प्रशासन से मांग की है कि पूर्व की भांति छात्रावास के लिए सामूहिक रूप से गैस सिलेंडर की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।

ज्ञापन देने वालों में ललित कुमार, अरुण कुमार, प्रवीण, कविंद्र और सूरज समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  चालान पर चालान, फिर भी नहीं मान रहे लोग! छह साल में 8.38 लाख से ज्यादा चालान और 18 हजार वाहन सीज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.