ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  मुखानी थाना क्षेत्र स्थित जज फार्म इलाके में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।

यहां एक बेटे की आंखों के सामने उसकी मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां को फंदे पर लटका देख बेटे की चीखों से पूरा इलाका गूंज उठा।

जानकारी के अनुसार, 44 वर्षीय विमला सती अपने 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे के साथ किराए के मकान में रह रही थीं। गुरुवार सुबह जब बेटा नींद से जागा तो मां कमरे में नहीं मिली। तलाश करते हुए जब वह दूसरे कमरे में पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए—मां पंखे से लटकी हुई थी।

बेटे की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे संभालते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि परिवार पहले से ही गहरे सदमे में था। बीते वर्ष जून में महिला के पति ने भी आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में चल रही थीं। गुरुवार सुबह यह दर्द एक और त्रासदी में बदल गया।

एक मासूम बेटे के सिर से मां का साया उठ गया और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच के साथ ₹25 लाख मुआवजे की मांग

You missed

error: Content is protected !!