ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। नगर निगम परिसर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर एक विशेष कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छता कर्मियों यानी पर्यावरण मित्रों की करीब 150 कन्याओं को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से माता रानी के पूजन और हवन के साथ हुई।

इसके बाद कन्याओं को पंक्तिबद्ध बैठाकर भोजन कराया गया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया।

इस अवसर पर नगर के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि मेयर बनने के बाद यह दूसरा मौका है ।

जब उन्होंने चैत्र नवरात्र के दौरान इस प्रकार का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्रों की कन्याओं को भोजन कराना सच्ची सेवा और माता रानी के प्रति आस्था का प्रतीक है।
कार्यक्रम में शामिल स्वच्छता कर्मियों और कन्याओं की माताएं भावुक नजर आईं।

उनका कहना था कि नगर निगम द्वारा इस तरह का आयोजन यह दर्शाता है कि प्रशासन उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानता है और यह उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है।
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता राहत मसीह ने कहा कि इस प्रकार के कन्या भोज से समाज में समरसता और समानता का संदेश जाता है।

उन्होंने नगर निगम और महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी पहलें समाज में सम्मान और अपनापन बढ़ाने का काम करती हैं।
यह आयोजन आस्था, सेवा और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसमें बढ़ती संख्या में कन्याओं की सहभागिता ने इस पहल की सफलता को और भी मजबूत किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : तल्ला रामगढ़ और झूतियां में क्षेत्रवासियों से मिले हरीश पनेरु, समस्याओं और विकास कार्यों पर किया संवाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.