ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

हल्द्वानी में ADG की बड़ी समीक्षा बैठक: महिला अपराध, नशा तस्करी और लंबित मामलों पर सख्ती, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

हल्द्वानी। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में दोनों जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान एडीजी ने विशेष अपराधों, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित विवेचनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों और जांचों का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर किया जाए और थानों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

एडीजी ने ई-साक्ष्य (e-Sakshya), NATGrid और अन्य डिजिटल पोर्टलों पर डेटा अपडेट करने में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए इसे तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

चार प्रमुख बिंदुओं पर खास फोकस:

महिला अपराध:

एडीजी ने महिला अपराधों की विवेचना में देरी पर सख्त नाराजगी जताई और 60 दिन की अनिवार्य समयसीमा में सभी मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

NDPS और नशा तस्करी:

नशा तस्करी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़े तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई और उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया तेज करने को कहा।

गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश:

खासकर नाबालिगों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाकर 100 प्रतिशत रिकवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अज्ञात शवों की पहचान:

लावारिस शवों की शिनाख्त के लिए आधुनिक तकनीक और व्यापक प्रचार-प्रसार का उपयोग करने पर जोर दिया गया।

बैठक के अंत में एडीजी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने पुलिस बल को तकनीक का बेहतर उपयोग कर अपराध मुक्त समाज की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति, एसपी क्राइम रुद्रपुर जितेंद्र चौधरी, एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी रुद्रपुर उत्तम सिंह, एसपी सिटी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह सहित दोनों जनपदों के सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने गैंग से जुड़े होने के आरोपों को नकारा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.