कलसिया नाले पर वैली ब्रिज शुरू होते ही मिली राहत, अब आसान होगा पहाड़ों का सफर

हल्द्वानी। दीपावली के त्योहार पर काठगोदाम और आसपास के क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-87 पर कलसिया नाले के पास निर्माणाधीन वैली ब्रिज को आज से आवागमन के लिए खोल दिया गया है। लंबे समय से इस मार्ग पर आवाजाही में हो रही परेशानियों के बीच पुल का संचालन शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ ही इस राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि कलसिया नाले पर निर्माणाधीन वैली ब्रिज का कार्य पूरा होने के बाद इसे आज से शुरू कर दिया गया है। दीपावली के शुभ अवसर पर पुल का संचालन शुरू होना क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। इससे लोगों को आवागमन में पहले की अपेक्षा अधिक सुविधा मिल सकेगी।
गौरतलब है कि कलसिया नाले के पास पुल निर्माण और आवागमन की व्यवस्था को लेकर स्थानीय निवासियों तथा इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। खासकर रोजाना इस मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों को काफी असुविधा हो रही थी।
अब वैली ब्रिज शुरू होने से काठगोदाम और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने और वहां से आने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

दीपावली के अवसर पर पुल का संचालन शुरू होना क्षेत्रवासियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। स्थानीय लोगों ने भी पुल शुरू होने पर राहत की उम्मीद जताई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल के चाइना पीक के जंगल में निजी विश्वविद्यालय का छात्र लापता, रातभर चला सर्च ऑपरेशन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.