ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हनुमान जन्मोत्सव पर कल भव्य शोभायात्रा

हल्द्वानी। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। रूपनगर स्थित श्री बालाजी मंदिर में इस वर्ष तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर के महंत व्यवस्थापक पूरन चंद पाठक ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस श्री बालाजी महाराज को चांदी का चोला अर्पित किया गया। इस अवसर पर पूरन चंद पाठक, भुवन चंद पनेरु, आंचल दूध अध्यक्ष मुकेश बोरा, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, भाजपा नेता मनोज पाठक और पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोपाल सिंह नेगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महंत ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 (बुधवार) को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शाम 5:00 बजे बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर सिंधी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा, जेल रोड, मुखानी चौराहा होते हुए श्री बालाजी मंदिर रूपनगर में संपन्न होगी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री बालाजी महाराज का स्वागत किया जाएगा।

तीसरे दिन 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को मंदिर परिसर में सुबह 9:00 बजे से सुंदरकांड पाठ, दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारा और रात्रि 8:00 बजे से भव्य संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे और 101 किलो चूरमे के लड्डुओं का प्रसाद भी चढ़ाया जाएगा।

इस वर्ष विशेष आकर्षण के रूप में श्री बालाजी महाराज का 56 फीट ऊंचा भव्य दरबार भी सजाया जा रहा है, जिसे वैभव गुप्ता द्वारा तैयार किया जा रहा है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और महिला मंडल की टीम को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : देवीपुर मोटर मार्ग पर खतरा; हेम आर्य ने लिया जायजा, मलवा हटाने के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!