ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राजधानी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जाएगा। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में आईजी गढ़वाल, आईजी एसटीएफ, एसएसपी देहरादून और एसएसपी एसटीएफ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीजीपी ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिम्मेदारियां तय करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

आईजी गढ़वाल को देहरादून की कानून-व्यवस्था की रोजाना मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए, जबकि एसएसपी देहरादून को अधीनस्थ अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने और प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने को कहा गया।

क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने, बैरियर पर सघन चेकिंग करने और विशेष रूप से सुबह के समय पुलिस बल की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा आईजी और एसएसपी एसटीएफ को आपराधिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सत्यापन अभियान के तहत पीजी, किरायेदारों और होम-स्टे की सघन जांच भी की जाएगी।

डीजीपी ने देर रात तक खुले रहने वाले बार और पब्स पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि राजधानी में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हर स्तर पर सतर्कता और जवाबदेही जरूरी है।

उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ काम करते हुए आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विश्वशांति की कामना के साथ नन्दा देवी महोत्सव में हुआ हवन-यज्ञ, कन्या पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.