ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने का प्रयास, घटना CCTV कैमरे में कैद। 

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

 कालाढूंगी। कोतवाली कालाढूंगी के चकलुवा में कल शाम को एक ढाबे के पास युवक को ट्रेक्टर से कुचलकर मारने का प्रयास किया गया।

जानकारी के अनुसार चकलुवा निवासी हिमांशु देऊपा अपने घर के पास ही शाम को एक ढाबे में अपनी कार से आए हुए थे।

जहाँ पर एक युवक ने तेज रफ्तार ट्रैक्टर से हिमांशु की कार को टक्कर मार दी युवक यहीं नही रुका उसने कई बार ट्रैक्टर से कार को टक्कर मारी, यही नहीं ट्रैक्टर सवार ने ढाबे को भी टक्कर मारकर ढाबे का भी बहुत नुकसान कर दिया जिससे ढाबे में बैठे ग्राहकों में हड़कंप मच गया ।

इस घटना को अंजाम देकर युवक ट्रैक्टर लेकर वहाँ से फरार हो गया। इन सब घटना का cctv में वीडियो रिकॉर्ड हो गया।

घटना में कार में सवार व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई और ढाबे में बैठे ग्राहकों को भी हल्की चोटें आई है।

घायल युवक हिमांशु देउपा ने कालाढूंगी कोतवाली में पहुँचकर ट्रैक्टर सवार युवक प्रवीण सिंह देऊपा के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि हिमांशु देऊपा की तहरीर पर प्रवीण सिंह देऊपा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी की जल्दी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें :  विकसित भारत 2047 में जलवायु और जैव विविधता पर बोले डॉ. ललित तिवारी, ग्रीन इकॉनमी पर दिया जोर
error: Content is protected !!