ब्रेकिंग न्यूज़

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित एक पांच सितारा होटल में दिल्ली की एक महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, ज्योति शर्मा अपने पार्टनर अमित चौधरी के साथ नैनीताल स्थित कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए जा रही थीं। देर रात होने के कारण दोनों ने रुद्रपुर के पंतनगर क्षेत्र में स्थित Radisson Blu में कमरा बुक किया था।

बताया जा रहा है कि रात के दौरान अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला के पार्टनर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला प्राकृतिक मृत्यु, हादसा, आत्महत्या या किसी आपराधिक साजिश से जुड़ा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा अपने दरबार में विराजमान, ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद होंगे दर्शन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.