ब्रेकिंग न्यूज़

आंगन में खेल रही 4 वर्षीय बच्ची को घात लगाए गुलदार ने अचानक किया हमला

जबड़े में पड़कर खींच ली गया खेतों में,झाड़ियों में बच्ची का शव बरामद

कोटद्वार (पौड़ी)। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा तिमली के तोक ग्राम भतकोट में गुलदार के हमले से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार ग्राम भतकोट निवासी हरेंद्र की चार वर्षीय पुत्री दृष्टि रात को खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया और जबड़े में जकड़कर उसे आंगन से नीचे खेतों की ओर ले गया।

परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बच्ची का शव बरामद हुआ, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह रावत ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में गुलदार के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर भी इस मुद्दे को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर क्षेत्र को गुलदार के आतंक से मुक्त कराने की मांग की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : लूट के मुकदमे में दो साल से फरार चल रहा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.