ब्रेकिंग न्यूज़

चांफी के ग्राम सभा अलचोना के तोक ताड़ा मै गुलदार ने हमला कर लड़की को बनाया निवाला

डी.एफ.ओ की लापरवाही से हुई तीसरी घटना -विधायक कैड़ा

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक के ग्राम सभा अलचोना के तोक ताड़ा मै आज साम के समय करीबन 4 से 5 बजे के बीच निकिता शर्मा पुत्री विपिन शर्मा ( 21) घर से कुछ दूर पिरुल लेने गई थीं।

ज़ब देर रात तक घर नहीं आई तो लोगो ने खोज बिन की तो घर से कुछ ही दूर पर गुलदार ने हमला कर महिला को मार डाला था।

  जिसकी ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा की दी सुचना मिलने पर भीमताल विधायक राम सिंह कैडा ने dfo नैनीताल को फोन कर कहा आप और आप के विभाग की लापरवाही से लगातार गाँव मै तीसरी घटना हो गई है।

वन विभाग के अधिकारी लापरवाह बने है इतने दिन बीत जाने के बाद ना तो बाघ को पकड़ा गया ना ही उसे मारा गया, वन विभाग अभी तक गुलदार है या बाघ है इसका पता तक नहीं कर पाया है।

विधायक ने कहा डीफओ नैनीताल के लिए जनता से ज्यादा  बाघ प्यारा हो गया है , जिस कारण वह कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहे है विधायक ने डीफओ अपनी टीम के साथ गाँव मै जाने को कहा।

साथ ही विधायक वन विभाग की टीम को मौक़े पर भेजने व मृतक के परिजनों को मुवावजा देने व गाँव मै पिजरा लगाने को कहा।

ग्रामीणों ने कहा गाँव मै डर का माहौल बना है विधायक कैडा ने वन विभाग की टीम से यथाशीघ्र गाँव मै पिजरा लगाकर आदम खोर बाघ को पकड़ने या मारने तथा गाँव मै गस्त करने के निर्देश दिये है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ज्योलीकोट में 26 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.