ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 46 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ललित मोहन रयाल के कड़े निर्देशों के क्रम में प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त जांच के बाद यह बड़ा कदम उठाया गया है।

जांच में निजी स्कूलों और बुक सेलरों के बीच गठजोड़ का खुलासा हुआ है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने बताया कि कई स्कूल अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती किताबों के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे थे।

जांच टीम को कई दुकानों से स्कूलों द्वारा जारी पर्चियां भी मिलीं, जिनमें अभिभावकों को निर्धारित दुकानों से ही कॉपी-किताब खरीदने के निर्देश दिए गए थे। यह पूरी कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।

सीईओ द्वारा जारी नोटिस में सभी संबंधित स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे 11 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। तय समय सीमा में जवाब न देने या संतोषजनक उत्तर न मिलने पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ मान्यता/संबद्धता समाप्त करने, विधिक कार्रवाई और अन्य प्रशासनिक दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन की इस कार्रवाई से निजी स्कूलों में हड़कंप मच गया है, वहीं अभिभावकों ने इस कदम का स्वागत किया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.