ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। मदिरा दुकानों द्वारा ओवररेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

इस दौरान नैनीताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल और लालकुआं तहसील क्षेत्रों में संचालित देशी और विदेशी मदिरा दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण में रानीखेत रोड रामनगर, लालकुआं, हल्द्वानी समेत कई स्थानों पर तथा कालाढूंगी, तीनपानी बाईपास, मुखानी, जवाहर नगर, भवानीगंज, बैलपड़ाव और तल्लीताल क्षेत्रों में मदिरा की बिक्री अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक दरों पर किए जाने सहित अन्य अनियमितताएं सामने आईं।

प्रशासन ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए आबकारी अधिनियम की धारा 64/74 के तहत संबंधित विक्रेताओं पर कुल ₹3 लाख 05 हजार का जुर्माना लगाया, जिसे तत्काल सरकारी राजस्व में जमा कराया गया।

जिला प्रशासन ने सभी मदिरा विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित एमआरपी के अनुसार ही शराब की बिक्री सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जीएसटी विभाग पर उत्पीड़न का आरोप, व्यापारियों ने दी अनिश्चितकालीन बाजार बंद की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.