भीमताल। भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा ब्लॉक के ल्वाड डोबा से गौनियारों लम्बे मोटर मार्ग ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो, को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था, बरसात के दिनों ग्रामीणों को काफी परेशानिया होती थी ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर सुधारीकरण व डामरीकरण करने की मांग की।
मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ pmgsy से pwd विभाग को हस्तांतरित कारागार pwd विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था, मंत्री कैड़ा ने ल्वाड डोबा से गौनियारों तक 11 किमी मोटर मार्ग पर डामरीकरण, सुधारीकरण के लिए 3करोड़
05 लाख स्वीकृति कर!जिसका शासन से शासनादेश जारी करा दिया है मंत्री कैड़ा ने अधिकारियो से शीघ्र टैण्डर प्रकिया पूर्ण करने के निर्देश दिये है मंत्री कैड़ा ने कहा जल्दी मोटर मार्ग पर, सुधारीकरण व डामरीकरण का कार्य किया जायेगा! मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है।
क्षेत्र की जनता ने मंत्री कैड़ा का आभार व्यक्त किया! मंत्री कैड़ा ने कहा प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है! मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया!

