ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। डीएसबी परिसर के संगीत विभाग में आज विद्यार्थियों के लिए ‘सगुण-निर्गुण’ विषय पर भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कृष्ण, मीरा, मथुरा-काशी, भोलेनाथ और श्रीराम से जुड़े भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान डॉ. ज्योति जोशी, डॉ. ललित तिवारी एवं डॉ. रवि जोशी ने दीप जलाकर प्रार्थना की और सभी के लिए मंगलकामनाएं कीं। प्रतियोगिता में शुभम पोखरिया, नवल और तनिष्क ने संगीत संगत दी, जबकि आंचल, अभिषेक, आयुष, दिया, हर्षिता, कविता, मयंक, नवल और रिया सहित कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया।

प्रतियोगिता में आयुष कोटवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान आंचल जोशी और तृतीय स्थान दिया आर्य को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रोफेसर नीरजा टंडन, प्रोफेसर हरिप्रिया पाठक, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. अलंकार, आनंद रावत, डॉ. लक्ष्मी धस्माना, बबीता लोहनी सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ललित तिवारी एवं डॉ. अलंकार ने किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विश्वशांति की कामना के साथ नन्दा देवी महोत्सव में हुआ हवन-यज्ञ, कन्या पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.