ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था, आगामी पर्यटन सीजन की तैयारियों और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन सीजन से पहले सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था को लेकर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए।

मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने वन विभाग को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के मुद्दे पर भी सरकार की गंभीरता जताई। उन्होंने कहा कि यह विषय सरकार की प्राथमिकता में है और इस दिशा में भारत सरकार से आवश्यक संवाद किया जाएगा।

वहीं, मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बयान देते हुए कहा कि वहां की जनता परिवर्तन चाहती है और इस बार डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है और भ्रष्टाचार व महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता अब खुलकर सड़कों पर आ रही है, जिससे परिवर्तन के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नन्दा भगवती की राजजात यात्रा से लौटे श्रद्धालु, ब्रह्म कमल लेकर पहुंचे डोर भगवती मंदिर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.