ब्रेकिंग न्यूज़

आज का राशिफल : 20 दिसंबर 2024

मेष राशि

मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे क्रोध की अधिकता से बचें। कारोबार में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें व मंगल के बीच मंत्र का जाप करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

वृष राशि

पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर हैं। शेयर मार्केट में आज आप धन लगा सकते हैं। सुबह किसी गरीब बच्ची को वस्त्र दान करें व हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में धन निवेश कर सकते हैं। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी अथवा मित्र की मदद करेंगे तो मन को शांति मिलेगी। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं। घायल गोवंश का उपचार करेंगे तो मन बहुत प्रफुल्लित रहेगा।

कर्क राशि

मन अशांत रहेगा। मन में और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। कारोबार में सुस्ती रहेगी। व्यर्थ की भागदौड़ रह सकती है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें व किसी घायल गोवंश का उपचार करें और कुत्ते को भोजन करा दें।

सिंह राशि

मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। सुबह सूर्य को रोली व चावल डालकर जल दें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

कन्या राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पत्नी के साथ रिश्ते अच्छे बनेंगे। लेखन व रचनात्मक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। किसी गरीब व्यक्ति को भोजन करा दें व किसी बेसहारा का सहारा बनें।

तुला राशि

किसी परिचित या रिश्तेदार से मिलकर मन बहुत खुश रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में आय के साधन बनेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यापार के कार्यों में आप आगे बढ़ सकते हैं। किसी गरीब बच्चों को सफेद वस्त्र दान करें व गाय को चारा खिला दें।

वृश्चिक राशि

अगर पुलिस विभाग में कार्यरत हैं तो आज आपको आशा निराशा के भाव बने रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन व घर के कार्यों के रखरखाव में खर्च बढ़ेंगा।

धनु राशि

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को आज सफलता के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थी अपनी प्रतियोगी परीक्षा पर केंद्रित रहें। नौकरी में तरक्की का अवसर मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लें व सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें। चार रोटी लेकर उसमें हल्दी लगा दें और गाय को दें।

मकर राशि

आज मन में विचारों का द्वंद रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग है। घर से बाहर रहेंगे तो प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में उपस्थित हो सकते हैं। सुबह कुत्तों को भोजन कर दें व किसी घायल कुत्ते का उपचार कर दें।

कुंभ राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी व मां की प्रसन्नता बनी रहेगी। आध्यात्मिक यात्रा पर जाएं तो जीवन में काफी सुख की वृद्धि होगी। माता-पिता के साथ समय बिताएंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें व किसी गरीब को हरी सब्जी दान कर दें।

मीन राशि

किसी अज्ञात भैंस से मन अशांत रह सकता है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मन शांत रहेगा। अतः परिवार के साथ रहें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। आज वाहन धीमा चलाएं या ना चलाएं। सुबह गाय को केले व गुड़ खिला दें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Nainital News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.