ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी में ड्रग्स फ्री उत्तराखंड जागरूकता मैराथन में CM पुष्कर धामी ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

हल्द्वानी। एमबी मैदान में ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ अभियान के तहत जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग करते हुए बड़ी संख्या में मौजूद स्कूली बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार हर स्तर पर लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि स्कूलों और कॉलेजों में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने नशे को समाज की सबसे बड़ी बुराई बताते हुए कहा कि इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं।

उन्होंने वर्ष 2026 तक ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ बनाने के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए जनसहभागिता अहम भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प भी लिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : असम के पूर्व DGP एवं वरिष्ठ IPS अधिकारी बीडी खर्कवाल का निधन, उत्तराखंड पुलिस में शोक की लहर; SSP नैनीताल ने आवास पर दी श्रद्धांजलि, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.