ब्रेकिंग न्यूज़

कालाढूंगी के बंदरजुड़ा निवासी व्यक्ति का शव भुजियाघाट की खाई में मिला

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी।  बंदरजुड़ा निवासी एक अधेड़ व्यक्ति का शव भवाली के पास भुजिया घाट की खाई में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान नवीन गुणवंत के रूप में हुई है, जो पेशे से पोस्टमैन थे और पवलगढ़ में तैनात थे।

परिजनों के अनुसार, नवीन शुक्रवार को अपनी पुत्री के विवाह के कार्ड बांटने के लिए भवाली जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उनकी पुत्री का विवाह 21 अप्रैल को होना तय था और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन शनिवार सुबह उनका शव भुजिया घाट की खाई में मिलने की सूचना पुलिस द्वारा परिवार को दी गई।

घटना के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। मृतक की पुत्री ने बताया कि उनके पिता न तो किसी प्रकार का नशा करते थे और न ही उनकी किसी से कोई दुश्मनी थी। ऐसे में उनकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इस दर्दनाक घटना से जहां एक ओर परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में यूथ कांग्रेस के नेता की कार को घेरकर हमलावरों ने की मारपीट, हालत गंभीर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.