ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में रविवार को शॉर्ट सर्किट के चलते खड़ी गेहूं की फसल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण आग लग गई। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, वहीं हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से झुलस गया।

जानकारी के अनुसार, गौलापार के ग्राम सुंदरपुर रेक्वाल में भवान सिंह बिष्ट की गेहूं की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए घर लाई जा रही थी। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी सूखी फसल पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते ट्रॉली में आग भड़क उठी।

आग इतनी तेजी से फैली कि चालक रमेश चंद्र को संभलने का मौका नहीं मिला और वह बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

ग्राम प्रधान नीरज रेक्वाल समेत अन्य ग्रामीणों ने घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना के बाद ग्राम प्रधान ने प्रशासन से घायल चालक और फसल मालिक को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139 वें जन्म दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह ने नमन कर श्रद्धांजलि दी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.