ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल के कालाढूंगी मार्ग बजून समीप मातृशक्तियों ने शराब की दुकान को बंद करने को लेकर चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा

 रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला 

नैनीताल। घटगढ़ में प्रस्तावित शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन अब धीरे-धीरे तेज होता जा रहा है। पिछले चार दिनों से क्षेत्र के ग्रामीण दिन-रात धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और एक सुर में दुकान खोले जाने का विरोध जता रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और सरकार क्षेत्र में विकास कार्य कराने के बजाय शराब की दुकान खोलकर लोगों को नशे की ओर धकेल रही है, जबकि दूसरी ओर राज्य को नशामुक्त बनाने के दावे किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे सरकार की दोहरी नीति बताते हुए नाराजगी जताई।

इस आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिल रही है। मातृशक्ति ने कड़ा आक्रोश जताते हुए कहा कि गांव पहले से ही शराब की समस्या से जूझ रहा है और वे नहीं चाहतीं कि उनके बच्चे भी नशे की लत में पड़कर अपना भविष्य खराब करें। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते अपना निर्णय वापस नहीं लिया, तो वे सामाजिक आत्मदाह जैसे कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगी।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनकी पीड़ा को समझेंगे और गांव में शराब की दुकान खोलने के फैसले को रद्द करेंगे।

धरना-प्रदर्शन के दौरान ग्राम प्रधान नलनी-घटगढ़ गोविंद अधिकारी, ग्राम प्रधान खमारी हेम बहुखंडी, ग्राम प्रधान जलालगांव खुशाल बिष्ट सहित कुसुम बिष्ट, कमला अधिकारी, राधा बिष्ट, गंगा देवी, दीपक, मुकेश मेहरा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, स्कूली बच्चे और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विश्वशांति की कामना के साथ नन्दा देवी महोत्सव में हुआ विशेष हवन-पूजन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.