ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में सोमवार को पदोन्नति के बाद स्थानांतरित हो रहे दो पुलिस अधिकारियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने की।

इस दौरान उपनिरीक्षक (एम) हेम चंद्र सती (प्रधान लिपिक), जिन्हें अब रेंज कार्यालय नैनीताल में नई जिम्मेदारी मिली है, तथा निरीक्षक सशस्त्र पुलिस रमेश सिंह नेगी, जो पदोन्नत होकर 31वीं वाहिनी पीएसी में स्थानांतरित हुए हैं, को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

समारोह में दोनों अधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए एसएसपी ने कहा कि हेम चंद्र सती ने प्रधान लिपिक के रूप में अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया और अपने सौम्य व्यवहार से सभी को प्रभावित किया। वहीं रमेश सिंह नेगी ने पुलिस लाइन नैनीताल में वीआईपी ड्यूटी, एस्कॉर्ट, सलामी गार्द और अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निष्ठा के साथ निभाया।

इस अवसर पर एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने भी दोनों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

विदाई के दौरान दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

समारोह में सीओ भवाली अंजना नेगी, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक दूरसंचार राजकुमार बिष्ट, अमर चंद्र शर्मा सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  India’s Youngest Producer Kartik Paliwal Appointed National Vice President of All India Anti Corruption Parliament Committee

You missed

error: Content is protected !!