ब्रेकिंग न्यूज़

किच्छा। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सीमा के पास  एक अवैध असलहा सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं, जिसे प्रदेश में किसी बड़ी साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

STF को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से एक वैगनआर कार के जरिए उत्तराखंड में अवैध असलहा सप्लाई किया जा रहा है। एसएसपी STF अजय सिंह के निर्देश पर टीम ने पुलभट्टा पुलिस के साथ मिलकर सीमा पर घेराबंदी की।

जैसे ही कार ने उत्तराखंड में प्रवेश किया, पुलिस ने उसे घेरकर चालक महेश गंगवार निवासी बहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किच्छा क्षेत्र में रहकर लंबे समय से असलहा सप्लाई कर रहा था।

तलाशी के दौरान कार से छह तमंचे (.315 बोर), एक 12 बोर राइफल और दो खोखा कारतूस (.32 बोर) बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बहेड़ी के एक अन्य तस्कर के बारे में अहम जानकारी दी है, जिस पर STF ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

हाल के दिनों में सितारगंज और किच्छा में भी भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हो चुके हैं, जिससे राज्य में सक्रिय एक बड़े नेटवर्क के संकेत मिल रहे हैं।

पुलभट्टा थाने में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

STF की लगातार कार्रवाई:

STF उत्तराखंड पिछले चार महीनों में 8 शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर 21 अवैध हथियार और 35 कारतूस बरामद कर चुकी है।

जांच एजेंसियों का मानना है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सक्रिय इस नेटवर्क के पूरी तरह बेनकाब होने के बाद क्षेत्र में बढ़

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पदोन्नति के बाद टिहरी में नई जिम्मेदारी संभालेंगे अमित कुमार सैनी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.