नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में बैसाखी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुबह अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए।

इसके बाद फिरोजपुर से आए भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुजूरी रागी जत्थे द्वारा शबद कीर्तन प्रस्तुत किए गए। भक्ति संगीत की स्वर लहरियों पर श्रद्धालु देर तक झूमते नजर आए और पूरा वातावरण श्रद्धा और भक्ति में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में आयोजित लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जोगिंदर सिंह आनंद, सचिव अमरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, संदीप सिंह, जसनीत सिंह, जसपाल सिंह, हर्शलीन कौर, जगजीत कौर, प्रीति सेठी, संतोष कौर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा और भाईचारे की अनूठी झलक देखने को मिली, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु शामिल हुए।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुखानी नाबालिग गैंगरेप केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार होने के बाद अब त्रिशूल होमस्टे सील, पुलिस-प्रशासन ने ठिकाने पर जड़ा ताला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.