वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा चौथी बार बने मानद सचिव, मनीष सहगल और नदीम अहमद खान को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी

नैनीताल। नैनीताल के प्रतिष्ठित बोट हाउस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा को एक बार फिर क्लब का मानद सचिव चुना गया है। वहीं जेएस सरना (शम्मी) को उपाध्यक्ष और मनीष सहगल (अनु) तथा नदीम अहमद खान (बॉबी) को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डीके शर्मा का बोट हाउस क्लब से लंबे समय से जुड़ाव रहा है। वह इससे पहले वर्ष 2010-11, 2014-16 और 2017-21 के दौरान तीन अलग-अलग कार्यकाल में क्लब के मानद सचिव रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने जून 2016 से सितंबर 2017 तक क्लब के अध्यक्ष पद का भी दायित्व संभाला। क्लब के इतिहास में सचिव और अध्यक्ष दोनों पदों पर कार्य कर चुके डीके शर्मा का यह मानद सचिव के रूप में चौथा कार्यकाल होगा।

नैनी झील के किनारे स्थित बोट हाउस क्लब अपनी ऐतिहासिक विरासत और नौकायन गतिविधियों के लिए देशभर में जाना जाता है। ब्रिटिशकालीन परंपराओं से जुड़ा यह क्लब नैनीताल की प्रमुख सामाजिक एवं खेल संस्थाओं में शामिल है।

क्लब की नौ सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए इस बार कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। छह प्रत्याशियों ने 6 नवंबर को नाम वापस ले लिए, जबकि विक्रम स्याल ने 10 नवंबर को अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। इसके बाद शेष नौ प्रत्याशियों को 14 नवंबर को निर्वाचित घोषित किया गया।

कार्यकारिणी के सदस्यों को प्राप्त मतों में सुमित जेठी को 663, डीके शर्मा को 637, शैलेंद्र सिंह चौहान को 633, जेएस सरना को 626, नदीम अहमद खान को 624 तथा मनीष सहगल को 593 मत मिले।

इसके अलावा चौधरी धीर सिंह को 315, अखिल कुमार साह को 301 और शोएब अहमद को 293 मत प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें :  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.