ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। चौसला ग्राम सभा स्थित मीठा आंवला में मीराबाई ग्राम संगठन द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सम्मान एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी तथा महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि बाबासाहेब का सपना एक ऐसे समाज का था, जहां किसी प्रकार का भेदभाव न हो और हर व्यक्ति को समान सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि सहभोज जैसे आयोजन सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का सशक्त संदेश देते हैं।

हल्द्वानी में अंबेडकर जयंती पर सहभोज व सम्मान समारोह, भगत सिंह कोश्यारी और गजराज सिंह बिष्ट रहे मुख्य अतिथि

वहीं महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने बाबासाहेब को संविधान का प्रमुख शिल्पकार बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य एक धर्मनिरपेक्ष और समावेशी राष्ट्र का निर्माण था। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में समरसता और सम्मान के भाव को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने अपने द्वारा नवरात्रि पर आयोजित कन्या पूजन और सहभोज को ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना का प्रतीक बताया।हल्द्वानी में अंबेडकर जयंती पर सहभोज व सम्मान समारोह, भगत सिंह कोश्यारी और गजराज सिंह बिष्ट रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया, जिनमें बी.डी. पांडे अस्पताल नैनीताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. तरुण कुमार टम्टा, पूर्व सैनिक हरीश चन्याल समेत कई अन्य शामिल रहे।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल, संगठन अध्यक्ष ज्योति धपोला, ग्राम प्रधान पूजा देवी, ब्लॉक प्रमुख के.डी. रुवाली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रही।

कार्यक्रम में सामाजिक एकता, सम्मान और भाईचारे का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  124वें श्री नंदा देवी महोत्सव का भव्य शुभारंभ, ‘मां नंदा-सुनंदा’ के जयकारों से गूंजा नैनीताल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.