ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रसंघ चुनाव को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट—चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी, ड्रोन से नजर और सघन चेकिंग-फ्रिस्किंग, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पुलिस बल को किया ब्रीफ व कराया फ्लैग मार्च, चेतावनी- चुनाव की आड़ में हुड़दंग, धमकी या अराजकता की कोशिश की तो कार्यवाही तयबैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहतभीषण सड़क हादसा: ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, महिला-बच्चों समेत 13 घायल, तीन की मौतउत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 136 पर्वतारोही फंसे, दो की मौतआज का राशिफल : 28 सितम्बर 2026

बॉयफ्रेंड की मृत्यु के गम में युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, परिजनों में मचा कोहराम

हल्द्वानी। डी ब्लाक जेके पुरम छोटी मुखानी निवासी समर विजय की बेटी आकांक्षा मडवाल ऑनलाइन जॉब करती थी।

 आकांक्षा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय से काफी परेशान थी और डिप्रेशन में चली गई थी। सोमवार को आकांक्षा ने पिता को खाना खिलाया।

देर रात अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। वह पिता के पास पहुंची और पाउडर खा लेने की बात कही। यह सुन परिजनों के हाथ-पैर फूल गए।

आनन-फानन में परिजन उसे लेकर एसटीएच पहुंचे। जहां उसकी उपचार शुरू हुआ, लेकिन जान नहीं बच सकी।

मंगलवार सुबह चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

एक माह पहले कार में मिली थी दोस्त की लाश

 मुखानी थाना क्षेत्र में बीते नवंबर माह पार्थ की लाश उसी की कार में मिली थी। पार्थ और आकांक्षा में अच्छी दोस्ती थी। मौत से पहले रात से लापता पार्थ के शव तक सबसे पहले पहुंचने वाली आकांक्षा ही थी।

आकांक्षा, पार्थ की मौत से हतप्रभ और परेशान थी। जांच में पता लगा कि पार्थ की हत्या की गई थी और इस मामले में पार्थ के दोस्तों को गिरफ्तार किया गया था। अब अचानक आकांक्षा के आत्मघाती कदम से दोनों परिवार सदमे में हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी छात्रसंघ चुनाव: 15 प्रत्याशियों के नामांकन वैध, छात्र उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी का पर्चा खारिज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.