ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रसंघ चुनाव को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट—चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी, ड्रोन से नजर और सघन चेकिंग-फ्रिस्किंग, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पुलिस बल को किया ब्रीफ व कराया फ्लैग मार्च, चेतावनी- चुनाव की आड़ में हुड़दंग, धमकी या अराजकता की कोशिश की तो कार्यवाही तयबैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहतभीषण सड़क हादसा: ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, महिला-बच्चों समेत 13 घायल, तीन की मौतउत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 136 पर्वतारोही फंसे, दो की मौतआज का राशिफल : 28 सितम्बर 2026

भीमताल में कल 20 वर्षीय युवती पर बाघ ने हमला कर बनाया निवाला 

हिंदूवादी संगठन ने भीमताल चौराहे में वन विभाग के खिलाफ की नारेबाजी 

रिपोर्टर – गुड्डु सिंह ठठोला 

 भीमताल।  हिंदूवादी संगठन ने चौराहे में युवती के मौत के मामले में धरना प्रदर्शन कर मार्ग को चक्का जाम कर दिया। और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

आज हिंदूवादी संगठनों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की उन्होंने कहा कि इन 13 दिनों के अंदर तीन महिलाओं की आदमखोर वन्य जीव द्वारा हत्या कर दी गई है लेकिन उसके बाद भी वन विभाग नहीं चेता है।

यहां के लोग किसान है और अपनी आजीविका को चलते हैं जिसके चलते वह अपने खेत खल्यानो में जाते हैं जहां पर घात लगे वन्य जीव उन पर हमला कर रहे हैं, आए कुछ दिनों में तीन महिलाओं को इन वन जीवो द्वारा हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया।

मनोज भट्ट ने कहा लेकिन वन विभाग द्वारा इन वन्य जीवों को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई जिसके चलते आज 20 साल उम्र की निकिता शर्मा को अपनी जान गंवानी पड़ी इसको लेकर आज इनका विरोध भीमताल के खुटानी चौराहे पर किया गया है।

जहां पर कई घंटे तक यातायात बंद कर विरोध किया गया जिसके चलते यहां पर गाड़ियों का जाम लग गया फिलहाल मौके पर ना ही वन विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं ना ही जिला प्रशासन के जिसको लेकर पूरे कुमाऊं को जाने वाला मार्ग बाधित है ।

वही प्रदर्शनकारी वन विभाग से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि किसानों को इन आदमखोर वन्यजीवों से बचाया जा सके ।

  वन्य जीव के हमले में 20 वर्षीया निकिता शर्मा की मौत के बाद अब परिजन सहित कई लोगों ने निकिता के शव को खुटानी चौराहे में रखकर जाम लगा दिया है।

इसके साथ ही पूरे ग्रामीण क्षेत्र के अलावा कई सामाजिक संगठन सहित ग्रामीण नगर वासी इस प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। जिस कारण यह प्रदर्शन अब काफी बड़ा चुका है वहीं ग्रामीण निकिता शर्मा को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। कल शाम के समय निकिता शर्मा को आदमखोर जानवर द्वारा अपने खेत पर मौत के घाट उतार दिया गया।

इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वही प्रदर्शनकारियों ने वन विभाग के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की है फिलहाल विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस दल मौके पर पहुंच चुका है। लेकिन जिला प्रशासन के अभी अधिकारी वन विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे हैं।

लगातार शव को लेकर परिजन और कई सामाजिक संगठन स्थानीय निवासियों का विरोध जारी है इस विरोध में ग्रामीण अंचल की महिलाएं भी इस हिंसक जानवर से छुटकारा दिलाने की मांग कर रही है

भीमताल में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर लोगों ने और महिलाओं ने वन विभाग के खिलाफ नारे बाजी कर मुरादाबाद के नारे लगाए मौके में शामिल थे ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, मनोज भट्ट आशु पाठक रवि गौतम, मोहन भट्ट. सौरभरौतेला,गुड्डूजोशी.रोहित.पैरेरिया.कमल. हेमा मेहरा लीला जोशी. हंसी जोशी. दिव्या देवी. दया बोरा अनीता आर्या . आदि लोग मौजूद थेहिंदूवादी संगठन ने भीमताल चौराहे में वन विभाग के खिलाफ की नारेबाजी, कल युवती को बाघ ने बनाया था निवाला हिंदूवादी संगठन ने भीमताल चौराहे में वन विभाग के खिलाफ की नारेबाजी, कल युवती को बाघ ने बनाया था निवाला हिंदूवादी संगठन ने भीमताल चौराहे में वन विभाग के खिलाफ की नारेबाजी, कल युवती को बाघ ने बनाया था निवाला हिंदूवादी संगठन ने भीमताल चौराहे में वन विभाग के खिलाफ की नारेबाजी, कल युवती को बाघ ने बनाया था निवाला

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राम प्रधानों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन, सीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.