ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में जटिल हृदय रोगों के इलाज को मिल रहा विस्तार, चंदन हॉस्पिटल में 300 से अधिक कार्डियोथोरेसिक व वैस्कुलर प्रक्रियाएं पूरीछात्रसंघ चुनाव को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट—चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी, ड्रोन से नजर और सघन चेकिंग-फ्रिस्किंग, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पुलिस बल को किया ब्रीफ व कराया फ्लैग मार्च, चेतावनी- चुनाव की आड़ में हुड़दंग, धमकी या अराजकता की कोशिश की तो कार्यवाही तयबैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहतभीषण सड़क हादसा: ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, महिला-बच्चों समेत 13 घायल, तीन की मौतउत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 136 पर्वतारोही फंसे, दो की मौत

18 लोग नशे में दौड़ा रहे थे गाड़ी

RTO के ऑनलाइन कांटा चालान, चोरी की निकाली बाइक

हल्द्वानी।  नशे में गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं,परिवहन विभाग नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। जिसके तहत दो दिनों के भीतर की गई कार्रवाई में 18 लोग ऐसे पाए गए जो नशे में गाड़ी दौड़ा रहे थे।

पूरे मामले में परिवहन विभाग ने नशे में गाड़ी को दौड़ने वाले की गाड़ी को सीज करते हुए उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी संदीप सैनी ने बताया कि नशे में वाहन चलाने के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान चला रखा है जिसके तहत सात टीमें गठित की गई है।शाम 6:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही है।

जिसके तहत दो दिनों के भीतर में 500 से अधिक वाहन चलाने वालों की एल्कोमीटर के माध्यम से चेकिंग की गई है जहां 18 लोग ऐसे पाए गए जो शराब के नशे में वाहन चला रहे थे।

नशे में वाहन चलाने वाले सभी वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई है साथी उनके खिलाफ धारा 185 के तहत पुलिस में मामला भी दर्ज किया गया है उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग के चलाए जा रहे।

अभियान में एक मामला ऐसा भी सामने आया है जहां एक बाइक सवार को रोक कर जब नशे की हालत में पकड़े जाने पर उसकी बाइक की ऑनलाइन चालान की गई तो चालान का मैसेज जब बाइक मालिक के मोबाइल तक पहुंचा तो बाइक मालिक हैरान हो गया।

बाइक स्वामी ने जब परिवहन विभाग से संपर्क किया तो पता चला कि उसकी बाइक मार्च में दिल्ली से चोरी हो गई थी. फिलहाल परिवहन विभाग के चालान के कार्रवाई में बाइक चोर भी पकड़ा गया है जहां बाइक सवार के खिलाफ पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है.नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के डॉ. जीवन चंद्र उपाध्याय का दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.