ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

तुम काले हो…मेरे लायक नहीं,  9 साल पुराने बॉयफ्रेंड के लिए पत्नी ने दी पति की सुपारी

एक और सोनम: पति को मरवाने वाली प्रियंका का एक और झूठ आया सामने, जो गहने लुटना बताए वो मिले घर की पेटी से

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, लूट की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को किया गुमराह

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और मामले को लूट की वारदात का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी सुरेन्द्र अभी फरार है।
जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल की रात राजोद थाना क्षेत्र के गोंदीखेड़ा चारण गांव में मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या हुई थी। घटना के बाद पत्नी प्रियंका ने पुलिस को बताया था कि अज्ञात बदमाश घर में घुसे, पति की हत्या की और उसे बंधक बनाकर सोने-चांदी के आभूषण व नगदी लूटकर फरार हो गए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। घटनास्थल पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम की मदद से जांच की गई, जिसमें कई तकनीकी साक्ष्य सामने आए। जांच के दौरान पुलिस का शक मृतक की पत्नी प्रियंका पर गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पूछताछ में प्रियंका ने बताया कि उसका राजगढ़ निवासी कमलेश पुरोहित से लंबे समय से प्रेम संबंध था। पति से दूरी और विवाद के चलते उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत कमलेश ने अपने साथी सुरेन्द्र भाटी को एक लाख रुपये देकर देवकृष्ण की हत्या करवाई और पूरी घटना को लूट का रूप देने की कोशिश की।
हत्या के बाद घर में सामान बिखेरकर लूट की झूठी कहानी तैयार की गई, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते पूरा मामला कुछ ही घंटों में खुल गया।
इधर, मृतक के परिजनों ने भी प्रियंका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की मां लक्ष्मीबाई और बहन ज्योति ने बताया कि शादी के बाद से ही प्रियंका का व्यवहार ठीक नहीं था और वह अक्सर विवाद करती थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रियंका का कमलेश के साथ लंबे समय से संबंध था, जिसके चलते घर में तनाव बना रहता था।
पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : हल्द्वानी निवासी युवक ने नैनी झील में लगाई छलांग, नाव चालकों और पुलिस ने बचाया
error: Content is protected !!