ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख में नजर आ रहा है। तीनपानी से मंगलपड़ाव तक अतिक्रमण करने वाले 227 लोगों को नोटिस जारी कर अंतिम चेतावनी दे दी गई है।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के अनुसार, सभी चिन्हित अतिक्रमणकारियों को 15 दिन का समय दिया गया है, जिसके भीतर उन्हें स्वयं अपना अतिक्रमण हटाना होगा।

निर्धारित समयसीमा के बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा और हटाने में आने वाला खर्च भी संबंधित लोगों से वसूला जाएगा।

बताया जा रहा है कि तीनपानी से नरीमन चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की योजना लंबे समय से प्रस्तावित है। इस मार्ग को दोनों ओर से 12-12 मीटर तक चौड़ा किया जाना है, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके।

करीब चार महीने पहले प्रशासन ने इस क्षेत्र में अतिक्रमण चिन्हित कर लाल निशान लगाए थे और लोगों से स्वेच्छा से कब्जा हटाने की अपील की थी। बावजूद इसके अतिक्रमण न हटने पर अब प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।

इस कार्रवाई से जहां अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम लोगों को उम्मीद है कि सड़क चौड़ीकरण से ट्रैफिक जाम की समस्या में राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

यह भी पढ़ें :  स्टार्टअप्स के लिए कानूनी व नैतिक मूल्यों पर कुमाऊं विश्वविद्यालय में विशेष सत्र आयोजित
error: Content is protected !!