देहरादून। प्रदेश में आगामी कुंभ और विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है।

उत्तराखंड में 800 से अधिक होमगार्ड जवानों की भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिस पर वित्त विभाग की मंजूरी के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

प्रदेश में होमगार्ड जवानों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है। ये जवान आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ यातायात नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, चारधाम यात्रा और चुनावी ड्यूटी में सक्रिय रूप से योगदान देते हैं। कई विभागों में चतुर्थ श्रेणी के पद खाली होने के कारण भी इनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न विभागों में करीब 5500 से अधिक होमगार्ड अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनकी संख्या बढ़ाने का प्रयास लंबे समय से चल रहा है। वर्ष 2017 में भी करीब 4000 होमगार्ड भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन मानदेय को लेकर न्यायालय में मामला लंबित होने से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई।

अब एक बार फिर बढ़ती जरूरतों को देखते हुए भर्ती की कवायद तेज हुई है। खासतौर पर आगामी कुंभ के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त बल की आवश्यकता होगी। इसके लिए अन्य राज्यों से भी सहयोग लेने की योजना बनाई जा रही है।

होमगार्ड महानिदेशालय द्वारा भेजे गए इस प्रस्ताव पर शासन स्तर पर मंथन जारी है। सचिव गृह शैलेश बगौली के अनुसार, आवश्यकता के अनुसार जल्द ही इस दिशा में आगे कदम बढ़ाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस; आंदोलनकारियों का किया गया सम्मान, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.