ब्रेकिंग न्यूज़

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। टिहरी झील में मंगलवार को सी-प्लेन का सफल ट्रायल

किया गया, जिससे प्रदेश में एयर-टूरिज्म की संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं।

इससे पहले ऋषिकेश में सी-प्लेन संचालन की शुरुआत हो चुकी है और अब टिहरी झील को भी इस परियोजना से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान सी-प्लेन ने झील में सफलतापूर्वक लैंडिंग और टेक-ऑफ किया, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोग और अधिकारी भी उत्साहित नजर आए।

जिला पर्यटन अधिकारी एसएस राणा के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक लगातार ट्रायल किए जाएंगे। इन ट्रायल्स के आधार पर तकनीकी और सुरक्षा मानकों का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके बाद नियमित संचालन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यदि यह योजना सफल रहती है, तो टिहरी झील राज्य का एक प्रमुख एयर-टूरिज्म और एडवेंचर हब बन सकती है। इससे न केवल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को एक नया अनुभव मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि सी-प्लेन सेवा शुरू होने से दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी और पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी। साथ ही, यह पहल राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे सकती है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने भीमताल में बच्चों से किया संवाद, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.