ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल हाईवे किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र  प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम के अनुसार, सुबह यूपी 112 और पुलिस को सूचना मिली कि रोड नंबर आठ के पास एक चाय के खोखे के बाहर महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि खोखा संचालक ने ही इसकी सूचना दी थी।

पुलिस ने देखा कि करीब 40 वर्षीय महिला का शव जमीन पर लेटी अवस्था में पड़ा था। मृतका नीले व काले रंग की फूलदार कुर्ती और पीले रंग की सलवार पहने हुई थी। महिला के शरीर पर कई पहचान चिह्न भी मिले हैं।

दाहिने हाथ पर ‘ओम’ का टैटू बना है, साथ ही हिंदी में ‘रामधनी’ और दिल का निशान गुदा हुआ है। अंग्रेजी में ‘Poonam’ लिखा है। बाएं हाथ पर ‘रोहित’, ‘सुनील’, ‘Poonam’ और ‘राजेंद्र’ नाम गुदे हुए हैं। गले में पहने लॉकेट पर उर्दू में ‘अल्लाह’ लिखा हुआ है।

पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में स्थिति स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है, जबकि दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड भी तैयार कराई गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में गणेश चतुर्थी समारोह का गणपति विसर्जन के साथ समापन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.