बेतालघाट में सोसाइटी फॉर उत्तराखंड डेवलपमेंट एंड हिमालयन एक्शन के सहयोग से ग्रामीणों को मधुमक्खी पालन के लिए किया जागरूक
रिपोर्टर : गुड्डू सिंह ठठोला
भवाली/बेतालघाट। सोसायटी फाॅर उत्तराखंड डेवलपमेंट एंड हिमालयन एक्शन द्वारा विकास खंड बेतालघाट के अन्तर्गत आजीविका संवर्धन के लिए जलवायु अनुकूलन और सतत् कृषि पद्भतियों को बढ़ावा देने कार्यक्रम के तहत स्थानीय कृषकों और महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को मौन पालन गतिविधियों से जोड़ा गया और मौनपालन का तकनीकि प्रशिक्षण प्रदान कर 50 कृषकों को मौन पालन के लिए मौन बक्से मधुमक्खीयों (मौन) सहित वितरित किये गए। ।
सुधाधा संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक बची सिंह बिष्ट ने मौन पालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी कृषकों को प्रदान की एवं बताया कि वर्तमान में सुधा द्वारा विकासखंड बेतालघाट के लोहाली, उलगोर, छड़ा खैरना, बजेड़ी, जाख सहित दस ग्राम पंचायतों को मौनपालन उद्योग से जोड़ा गया है, क्योकि इन ग्राम पंचायतों में फलोत्पादन व सब्जी उत्पादन का कार्य प्रमुखता से किया जाता है।
मौनपालन होने से बागानों में पर परागण बढ़ेगा जिससे फलोत्पादन व सब्जी उत्पादन को भी निश्चित लाभ मिलेगा साथ ही काश्तकारों को शहद उत्पादन का भी लाभ प्राप्त होगा।
भविष्य में भी समय समय पर आवश्यकतानुसार काश्तकारों को तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान किये जायेंगे, ग्राम प्रधान श्रीमती निर्मला बिष्ट द्वारा कृषकों को मौनपालन कार्यक्रम के लिए प्रोत्साहित करने के साथ साथ सुधा संस्था का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर त्रिभुवन सिंह,दीप चन्द्र कांडपाल,मनोज सिंह,मंजू अधिकारी,हेमा बिष्ट,शोभा बिष्ट,ऊमा बिष्ट,निर्मला महरा,दीपा बिष्ट,जानकी बिष्ट,बीना बिष्ट,बसंती भट्ट, गीता भट्ट आदि मौजूद रहे।

