ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में आग के भेंट चढी़ बाईक वाहन स्वामी ने कोतवाली पुलिस को दी सूचना

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में यूनिवर्सिटी के समीप खड़ी एक बाइक में गुरुवार देर रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई, जिससे बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अतीक अहमद ने अपनी बाइक संख्या UK 06A 9780 को गुरुवार रात यूनिवर्सिटी के पास खड़ा कर घर चले गए थे। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाइक में आग लगा दी। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर बाइक मालिक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आसपास के क्षेत्र में छानबीन कर रही है और अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल:17 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.