ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। छोटी मुखानी स्थित चंद्रावती कॉलोनी खड़िया फैक्ट्री क्षेत्र की लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क को लेकर आज पहाड़ी आर्मी संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने नगर निगम पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

बताया गया कि क्षेत्र की सड़क पिछले एक वर्ष से अधिक समय से खुदी हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को बाजार से सामान लाने और पैदल चलने में काफी परेशानी हो रही है।

संगठन ने नगर निगम अधिकारियों के समक्ष सड़क को शीघ्र ठीक कराने की मांग रखी। इस दौरान पहाड़ी आर्मी की महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो संगठन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष कविता जीना, दीपा, महेश भट्ट, देवेंद्र सिंह, प्रभा, कविता, गीता, भावना, ज्योति सती, नारायण सिंह बिष्ट और कल्पना सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : सड़क हादसे में गंभीर घायल नर्सिंग छात्रा ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.