ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल रोपवे मे एनडीआरएफ एसडीआरएफ और फायर विभाग की ओर से मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

रिपोर्टर: गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) मुख्यालय, नई दिल्ली के निर्देशन में देशभर के रोपवे स्थलों पर संयुक्त मॉक अभ्यास किया गया। इसी क्रम में उत्तराखण्ड के नैनीताल रोपवे में 15वीं वाहिनी NDRF के नेतृत्व में संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

मॉक ड्रिल के दौरान केबल कार को लगभग 2 घंटे तक हवा में रोका गया और उसमें फंसे यात्रियों को रस्सियों के सहारे सुरक्षित बाहर निकालकर जमीन पर लाया गया। इस दौरान पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोपवे को करीब 2 घंटे तक बंद रखा गया।

आदित्य कमांडर राजेश जोशी ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य तकनीकी खराबी की स्थिति में हवा में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू करना है। उन्होंने कहा कि नैनीताल में बढ़ती पर्यटकों की संख्या को देखते हुए हर वर्ष रोपवे की सुरक्षा जांच और रेस्क्यू अभ्यास किया जाता है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और सुरक्षित कार्रवाई की जा सके।

इस अभियान में SDRF, NDRF, दमकल विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. अनिरुद्ध गंगोला ने भी सहयोग प्रदान किया।

मौके पर इंस्पेक्टर फार्मासिस्ट सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल चंद्र बहादुर थापा, नरेश, पुष्कर, फूल सिंह, एसआई मनीष भाकुनी, एसआई भावना बिष्ट, हेड कांस्टेबल महेंद्र भंडारी, चंदन रौतेला, जगदीश बिष्ट, अमन कुमार, शतीश पांडेय, भुवन चंद्र जोशी, रोहित कुमार, एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी, एलएफएम प्रकाश मेर, डीवीआर महेश जोशी, एफएम आनंद गिरी, विवेक थापा, किशोर फर्त्याल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प दिवस, मंडी समिति में स्वास्थ्य शिविर और 200 श्रमिकों को टूल किट वितरित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.