विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 जिलों के पुलिस कप्तान बदले
बुधवार देर रात शासन ने जारी किए तबादला आदेश, 17 आईपीएस और 13 आईएएस अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; नैनीताल में मंजूनाथ टीसी की जगह अर्पण यदुवंशी संभालेंगे कमान
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शासन ने प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। बुधवार देर रात जारी तबादला आदेशों के तहत प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में 17 आईपीएस और 13 आईएएस अधिकारियों के साथ ही दो पीसीएस तथा सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन से जोड़कर देखा जा रहा है। निर्वाचन आयोग ने एक ही स्थान पर निर्धारित अवधि से अधिक समय से तैनात अधिकारियों के स्थानांतरण के निर्देश दिए थे। इसके लिए 30 नवंबर तक की समयसीमा निर्धारित की गई थी।
शासन स्तर पर 13 आईएएस अधिकारियों के विभागों और कार्यभार में बदलाव किया गया है। प्रमुख सचिव एलएन फैनई को आबकारी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सचिव दिलीप जावलकर से वित्त विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
इन आईएएस को मिली नई जिम्मेदारी
एल. फैनई: प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति, अध्यक्ष परिवहन निगम और आयुक्त कृषि उत्पादन के साथ प्रमुख सचिव आबकारी विभाग का अतिरिक्त प्रभार
दिलीप जावलकर: सचिव वित्त विभाग के पदभार से अवमुक्त। निर्वाचन, जलागम और मुख्य परियोजना निदेशक जलागम के दायित्व यथावत
डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा: तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रभार हटाकर आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी
बृजेश कुमार संत: औद्योगिक विकास (खनन), आबकारी और महानिदेशक खनन का प्रभार वापस लेकर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव बनाए गए
डॉ. आर. राजेश कुमा: सचिव आवास, राज्य संपत्ति और आयुक्त आवास के साथ औद्योगिक विकास (खनन) एवं महानिदेशक खनन का अतिरिक्त प्रभार
युगल किशोर पंत: संस्कृति और सचिवालय प्रशासन के साथ तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी
रंजना राजगुरु: आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग का प्रभार हटाकर नियोजन विभाग की जिम्मेदारी। राजस्व परिषद और चकबंदी संचालक का दायित्व यथावत
रीना जोशी: अपर सचिव राज्यपाल और परिवहन विभाग के साथ श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार
विनीत कुमार: श्रम विभाग से हटाकर जलागम, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और अपर निदेशक/पीडी जलागम की जिम्मेदारी
मनुज गोयल: उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के साथ वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार
मेहरबान सिंह बिष्ट: सहकारिता विभाग और निबंधक सहकारिता का प्रभार वापस लेकर गृह विभाग की जिम्मेदारी
अभिनव शाह: पर्यटन विभाग के साथ सहकारिता विभाग एवं निबंधक सहकारिता की जिम्मेदारी
इस आदेश के बाद प्रदेश के छह जिलों में पुलिस कप्तानों को बदल दिया गया है। इनमें नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, चमोली और बागेश्वर शामिल हैं।
जिले में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी का हुआ है। उन्हें नैनीताल से हटाकर 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है। उनकी जगह एसडीआरएफ के सेनानायक रहे आईपीएस अधिकारी अर्पण यदुवंशी को नैनीताल का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
वहीं ऊधमसिंह नगर में मणिकांत मिश्रा को नया एसएसपी बनाया गया है। यहां तैनात अजय गणपति कुंभारे को सेनानायक एसडीआरएफ की जिम्मेदारी दी गई है।
पौड़ी में देवेंद्र पींचा को नया एसएसपी बनाया गया है। वह इससे पहले 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में सेनानायक के पद पर तैनात थे। टिहरी में सरिता डोबाल को नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। यहां पूर्व में तैनात श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय का सेनानायक बनाया गया है।
इसी तरह चमोली में अमित श्रीवास्तव द्वितीय को पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि बागेश्वर में डॉ. जगदीश चंद्र को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
मणिकांत मिश्रा: एसएसपी ऊधमसिंह नगर।
देवेंद्र पींचा: एसएसपी पौड़ी।
सरिता डोबाल: एसएसपी टिहरी।
अमित श्रीवास्तव द्वितीय: एसपी चमोली।
डॉ. जगदीश चंद्र: एसपी बागेश्वर।
श्वेता चौबे: सेनानायक आईआरबी द्वितीय।
अजय गणपति कुंभारे: सेनानायक एसडीआरएफ।
सर्वेश पंवार: एसपी सुरक्षा एवं अभिसूचना मुख्यालय।
पंकज भट्ट: सेनानायक आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव।
जितेंद्र मेहरा: एसपी पुलिस मुख्यालय।
अमित श्रीवास्तव प्रथम: एसपी अभिसूचना।
विशाखा अशोक भदाणे: एसपी पुलिस मुख्यालय।
हरीश वर्मा: सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर।
सुरजीत पंवार: एसपी पुलिस मुख्यालय।
शाहजहां जावेद खान: एसपी फायर सर्विस।
आईएएस अधिकारियों के विभागों में भी बड़ा बदलाव
























