ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में नशे के खिलाफ एक नई पहल की शुरुआत करते हुए हरीश पनेरु ने जनजागरण अभियान चलाने का ऐलान किया है।भीमताल में नशे के खिलाफ हरीश पनेरु की मुहिम, घर-घर बांटेंगे गीता गंगाजल और हनुमान चालीसा

हल्द्वानी में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते नशे के कारण आम आदमी तेजी से इसके दलदल में फंसता जा रहा है।

हरीश पनेरु ने बताया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में नशे की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है, जिससे कई परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चुनावों में भी शराब और नशे का इस्तेमाल कर लोगों को प्रभावित किया गया।

उन्होंने कहा कि अब वे नशे के खिलाफ घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके तहत गंगाजल, गीता और हनुमान चालीसा वितरित कर समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया जाएगा और लोगों से चुनाव के दौरान भी नशे से दूर रहने की अपील की जाएगी।भीमताल में नशे के खिलाफ हरीश पनेरु की मुहिम, घर-घर बांटेंगे गीता गंगाजल और हनुमान चालीसा

सरकार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यदि गुजरात और बिहार जैसे राज्य शराब मुक्त हो सकते हैं, तो देवभूमि उत्तराखंड में ऐसा क्यों नहीं हो सकता।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार नशे के खिलाफ अभियान चलाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर शराब की दुकानों की संख्या बढ़ाई जा रही है, जिससे नशा घर-घर पहुंच रहा है।

हरीश पनेरु ने विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों की महिलाओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पहले से ही कठिन जीवन जी रही महिलाओं पर नशे का दुष्प्रभाव और अधिक पड़ रहा है, जिससे परिवारों का संतुलन बिगड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि उनकी यह मुहिम समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक जनआंदोलन का रूप लेगी।

 हरीश पनेरु ने नशे के खिलाफ मुहिम की शुरुआत हल्द्वानी में पत्रकारों को गीता, गंगाजल और हनुमान चालीसा को भेंट कर की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा: पत्नी से संबंध के शक में अमन की गला घोंटकर हत्या का आरोप, निक्की उर्फ नाटी गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.