ब्रेकिंग न्यूज़

हरिद्वार। गंगा नदी में एक युवक के बह जाने की दुखद घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

युवक की पहचान हिमांशु रूवाली निवासी भनपोखरा, ओखलकांडा (जनपद नैनीताल) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमांशु हरिद्वार में गंगा किनारे मौजूद था, इसी दौरान वह अचानक नदी की तेज धारा की चपेट में आ गया और देखते ही देखते बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद तत्काल प्रशासन को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा राहत टीम मौके पर पहुंच गईं और युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। गंगा के तेज बहाव और गहराई के चलते रेस्क्यू अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन टीमें लगातार प्रयास में जुटी हुई हैं।

परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि युवक की खोज के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि गंगा में इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं, खासकर तेज बहाव के दौरान।

प्रशासन लगातार लोगों से अपील करता रहा है कि नदी किनारे सावधानी बरतें और निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : न्यूनतम ₹15,000 मासिक स्टाइपेंड की मांग को लेकर पैरामेडिकल छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.