पुलिस ने किशोरों के खिलाफ दर्ज की पॉक्सो के तहत प्राथमिकी, होम स्टे को किया बंद
भाजपा नेता की शिकायत पर कार्रवाई, दोनों किशोरियों को परिजनों को सौंपा गया, होम स्टे सील
रामनगर। रानीखेत रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र व छात्राएं शनिवार को कानिया स्थित कोजी कैफे एंड होम स्टे में अलग-अलग कमरों में पहुंचे। इसमें एक किशोर और किशोरी स्कूल ड्रेस में जबकि दूसरे समुदाय का किशोर और
रामनगर। यहां कानिया स्थित होम स्टे में दो नाबालिग किशोर और दो किशोरियां पकड़ी गई हैं। भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने चारों को बरामद किया। पुलिस ने दोनों किशोरियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों की तहरीर पर दोनों आरोपी किशोरों के खिलाफ पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज कर होम स्टे को बंद कर दिया है।
जानकारी के अनुसार होम स्टे से पकड़े गए चारों नाबालिग एक ही स्कूल के हैं। इसमें एक नाबालिग किशोर दूसरे समुदाय का है जिसने स्कूल ड्रॉपआउट कर दिया है। कुछ माह पूर्व भी इसी विद्यालय की एक हिंदू छात्रा को उसकी सहेली ने बुर्का पहनाया था। तब छात्रा के साथ दूसरे समुदाय के एक नाबालिग ने दुष्कर्म किया था।
किशोरी घर के कपड़ों में होम स्टे पहुंचे थे। मामले की सूचना मिलते ही भाजपा नेता मदन जोशी होम स्टे पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरों को खुलवाया। एक कमरे में एक किशोर व किशोरी जबकि दूसररे कमरे में भी किशोरी, किशोर को पकड़ा।
मामले में परिजनों की तहरीर पर दोनों किशोरों के खिलाफ पॉक्सों के तहत कार्रवाई की है। होम स्टे स्वामी से प्रपत्र मांगे गए हैं। फिलहाल होमस्टे को बंद कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। – सुमित पांडेय, सीओ, रामनगर
को कोतवाली लेकर आया गया। होम स्टे के प्रपत्रों की जांच की जा रही है। फिलहाल होम स्टे पर ताला लगा दिया है। भाजपा नेता मदन जोशी ने नाबालिगों को कमरा देने वाले होम स्टे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से इस तरह के अपराधों को बढ़ावा देने वाले प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।

