सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल लेनदेन के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति किया जागरूक

हल्द्वानी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की चाँदनीचौक घुड़दौड़ा शाखा की ओर से प्राथमिक विद्यालय चाँदनीचौक में वित्तीय जागरूकता एवं सतर्कता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं तथा डिजिटल लेनदेन के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

वहीं, वित्तीय जागरूकता सलाहकार बीडी नैनवाल ने मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई सेवाओं के उपयोग तथा उनसे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते इस्तेमाल के बीच साइबर अपराधों से सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने ग्रामीणों को आगाह करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम पिन या अन्य निजी विवरण साझा न करें। साथ ही डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर ठगी के नए तरीकों से सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश पर भरोसा न करने की अपील की।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान बेड़ापोखरा भवानी देवी ने अपने संबोधन में विशेष रूप से महिलाओं को बैंक की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी होने से महिलाएं आर्थिक रूप से अधिक जागरूक और आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

कार्यक्रम में बैंक सखी चंद्रकला, क्रिसिल की समन्वयक पूजा बिष्ट, हेमा सिंह सहित विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता बढ़ाने, बैंकिंग सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने और डिजिटल लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल ने मनाया 185वां जन्मदिन, 25 से अधिक केक काटकर मनाया जश्न; बच्चों को बांटे कंबल और स्टील की बोतलें

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.