ब्रेकिंग न्यूज़
Close up of male hands in bracelets behind back
खबर शेयर करे -

नैनीताल में प्रेमी युगल का मामला पलटा,लड़का पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

नैनीताल। पंजाब से नैनीताल आए एक प्रेमी युगल को सुरक्षा दिलाने की मांग उस वक्त उलटी पड़ गई, जब मामला हाईकोर्ट पहुंचते ही कानूनी कार्रवाई में बदल गया। उम्र से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आने पर लड़की के नाबालिग होने का खुलासा हुआ, जिसके बाद लड़के को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, राजपुरा (पटियाला) निवासी प्रेमी युगल ने अपनी जान को खतरा बताते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुरक्षा की याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट को लड़की की उम्र पर संदेह हुआ, जिस पर पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए।

जांच में सामने आया कि लड़की नाबालिग है और उसके संबंध में पहले से ही पंजाब के सिटी राजपुरा थाने में 12 अप्रैल को जतिन नाम के युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

इसके बाद पंजाब पुलिस नैनीताल पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को कोर्ट परिसर के बाहर से हिरासत में ले लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पंजाब ले जाया गया, जबकि किशोरी को काउंसलिंग के लिए नारी निकेतन हल्द्वानी भेज दिया गया है।

कोतवाल हेम चंद्र पंत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दस्तावेजों में हेरफेर और लड़की के नाबालिग पाए जाने के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 19 अप्रैल2026
error: Content is protected !!