ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज में 20 और 21 अप्रैल को दो दिवसीय ‘फेस्टिवल ऑफ मल्टिपल इंटेलिजेंस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या अंजना रिचर्ड्स, नीतू बेदी और सीमा जॉर्ज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किौया।

इस आयोजन में नर्सरी से कक्षा 12 तक की छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रचनात्मक, शारीरिक और बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच, रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल विकसित करना रहा।

छात्राओं ने ऐरोबिक्स और डांस जैसी गतिविधियों में भाग लेकर फिटनेस और मानसिक संतुलन का महत्व समझा। वहीं वॉल क्लाइम्बिंग, ज़िप लाइन और ज़ॉर्बिंग जैसी साहसिक गतिविधियों ने उनमें रोमांच और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत किया।

रचनात्मक सत्रों में डूडलिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्कल्प्टिंग, पॉटरी और जैसमोनाइट की-चेन निर्माण जैसी गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। साथ ही स्क्रीन-फ्री रोबोटिक्स कार्यशाला के जरिए कोडिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और नई तकनीकों की जानकारी भी दी गई।

दिल्ली से आई विशेषज्ञ प्रशिक्षक नीतू बेदी और आँचल मल्होत्रा सहित विद्यालय की शिक्षिकाओं ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्या अंजना रिचर्ड्स ने कहा कि ऐसे आयोजन पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ जीवनोपयोगी कौशल विकसित करने में सहायक होते हैं। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस तरह के नवाचारपूर्ण कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में गैस बुकिंग पर संकट: DAC नंबर न मिलने से लोग परेशान, सभासद ने दी धरने की चेतावनी
error: Content is protected !!