ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बीते रोज नैनीताल रोड में हुए बड़े सड़क हादसे के बाद जागा परिवहन विभाग,पांच टीमें बना किया चेकिंग अभियान शुरू

हल्द्वानी।  नैनीताल रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। बीते रोज रोडवेज बस से कुचलकर 4 साल की मासूम बच्ची की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया, जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।

आरटीओ अरविंद पांडे ने बताया कि काठगोदाम से हल्द्वानी तक भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। नो एंट्री लागू होने के बावजूद बड़े वाहन शहर के भीतर प्रवेश कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

स्थिति को देखते हुए परिवहन विभाग ने पांच टीमें गठित कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

वहीं, इस हृदयविदारक घटना के बाद प्रशासन पीड़ित परिवार की मदद के लिए भी आगे आया है। अधिकारियों का कहना है कि परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन की यह सख्ती सड़कों पर कितनी सुरक्षा सुनिश्चित कर पाती है और क्या ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति को रोका जा सकेगा।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत: क्षेत्र पंचायत सदस्य ने निजी खर्च से बनवाया सीसी मार्ग, स्कूली बच्चों व श्रद्धालुओं को मिली बड़ी राहत

You missed

error: Content is protected !!