ब्रेकिंग न्यूज़

गर्मी से पहले खाद्य विभाग की सख्ती, हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर छापेमारी

हल्द्वानी।  गर्मी के सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार को विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न पिज़्ज़ा स्टोर्स पर अचानक छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।

इस दौरान अधिकारियों ने स्टोर्स की साफ-सफाई, किचन की स्थिति और उपयोग में लाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता का भी गहन निरीक्षण किया।

खाद पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि यह अभियान आम लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति बासी या अस्वच्छ भोजन के कारण बीमार न पड़े। उन्होंने सभी फूड स्टोर्स संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि ग्राहकों को केवल ताजा और स्वच्छ भोजन ही परोसा जाए।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और पूरे शहर में इस तरह के औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से साफ है कि अब खाने-पीने की गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.