ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर। हल्द्वानी में अतिक्रमण से जुड़ी जनहित की खबर प्रकाशित होने के बाद विवाद गहरा गया है।

खबर लिखने वाले “प्रेस 15 न्यूज” के संपादक संजय पाठक को निशाना बनाते हुए संबंधित स्कूल संचालक द्वारा कानूनी नोटिस भेजने और एसीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज कराने की कार्रवाई के विरोध में पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला।

बुधवार को रामनगर में पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम गोपाल सिंह चौहान के माध्यम से पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि हल्द्वानी के एक वरिष्ठ पत्रकार ने जनहित से जुड़े अतिक्रमण के मुद्दे को उजागर किया, जिसके बाद संबंधित व्यक्ति द्वारा दबाव बनाने, सोशल मीडिया पर धमकी देने और कानूनी नोटिस भेजने जैसे कदम उठाए गए।

पत्रकारों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए गंभीर खतरा हैं।

उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता जताई।

मामले में यह भी सामने आया है कि हल्द्वानी क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायत पर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू हुई थी।

स्थानीय लोगों ने दीपक रावत को अवगत कराया कि माउंट लीटेरा जी स्कूल के संचालक द्वारा कॉलोनी के 15 फीट चौड़े सार्वजनिक रास्ते पर कथित रूप से अवैध कब्जा किया गया है और उसे स्कूल के उपयोग में लिया जा रहा है। इससे न्यू आदर्श कॉलोनी के करीब डेढ़ दर्जन परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ पत्रकार मयंक मैनाली, राहुल सिंह दरमवाल, गौरव मैंदोलिया, संजय मेहता और अधिवक्ता राजेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठा

You missed

error: Content is protected !!